छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम; रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है और आषाढ़ लगने के साथ ही प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि पूरे प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान […]



