Chhattisgarh Politics: PSC और तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का BJP सरकार पर हमला, दीपक बैज बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और जल-जंगल-जमीन पर नजर

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में PSC परीक्षा और तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने PSC परीक्षा की चयन प्रक्रिया और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर सरकार पर प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों को उद्योगपतियों के हित में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। PSC चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल दीपक बैज ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने PSC परीक्षा को UPSC की तर्ज पर पारदर्शी बनाने का वादा […]