केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा, सैलरी में होगी बढ़ोतरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएगी, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को कुछ राहत मिलेगी। इस फैसले के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों के मासिक भुगतान में वृद्धि होगी। भले ही यह बढ़ोतरी सीमित हो, लेकिन इससे कुल आय में इजाफा होगा और रोजमर्रा के बढ़ते खर्चों को संभालने में मदद मिलेगी। पहले महंगाई भत्ता मूल वेतन का 58% था, जो अब बढ़कर 60% हो गया है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों के टेक होम पे (take-home pay) में भी सीधा असर […]



