इलेक्ट्रिक स्टोव बना मौत का कारण, दिल्ली होटल अग्निकांड में 21 की जान गई, होटल मालिक सही शामिल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली, जबकि 28 लोग घायल हो गए। मृतकों में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हौज रानी इलाके में स्थित होटल फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग बेसमेंट में संचालित रेस्तरां से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। आग […]



