CG Road Accident: मंत्री केदार कश्यप की कार से भिड़ी स्कॉर्पियो, फिर फॉलो वाहन को मारी टक्कर; जवान घायल
जगदलपुर-कोंडागांव। जगदलपुर-कोंडागांव सीमा पर रविवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोंडागांव की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मंत्री के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी। हादसे में फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार पुलिस जवान घायल हुए हैं। पहले मंत्री की कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी स्कॉर्पियो प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जूनवानी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने मंत्री की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित […]



