देश तप रहा है: बांदा बना सबसे गर्म शहर, 47.6°C ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें कब मिलेगी इस तपन से राहत

  दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बांदा सबसे गर्म, कई शहर 45°C के पार उत्तर प्रदेश का Banda मंगलवार को 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं हरियाणा का Sirsa 46°C तापमान के साथ झुलसता रहा। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी यूपी में भी पारा लगातार 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों […]

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, राजनांदगांव 45°C के साथ सबसे गर्म

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को राजनांदगांव में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं दुर्ग और रायपुर में तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्से इस समय लू की चपेट में हैं। दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म हो गई हैं। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात […]