CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी तपिश, कई जिलों में लू जैसे हालात के संकेत, रायपुर में पारा 41°C पार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्रों में गर्मी ने अब तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग में फिलहाल गर्मी का असर कम है, लेकिन महीने के अंतिम दिनों में वहां भी तापमान बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ […]



