CG weather Update : उत्तर-पश्चिम से चल रही गर्म हवाएं, अगले दो दिनों में तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले दो दिनों से इन हवाओं का असर प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। अब बिना एसी और कूलर के दिन बिताना मुश्किल होने लगा है। खासतौर पर रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, लेकिन सोमवार को राजनांदगांव ने उसे पीछे छोड़ दिया। राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम […]