Jitiya Vrat 2026: आज से शुरू हुआ जितिया व्रत, जानें पारण तक की पूरी विधि और नियम
Jitiya Vrat 2026: जीवित्पुत्रिका यानी जितिया व्रत संतान की लंबी आयु, सुख और सलामती की कामना के लिए रखा जाता है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस बार नहाय-खाय 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को है, जबकि अष्टमी तिथि में महिलाएं निर्जला जितिया व्रत रखेंगी। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर को पड़ रही है। ऐसे में जितिया व्रत की शुरुआत से लेकर पारण तक कुछ विशेष नियमों और परंपराओं का पालन किया जाता है। जितिया व्रत की नहाय-खाय विधि आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि यानी नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाएं झिमनी के पत्ते पर सरसों का तेल, सरसों की खली […]



