टीएमसी में बढ़ा सियासी संकट : सांसद काकोली घोष का बड़ा दावा, 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने की जताई इच्छा
नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी असंतोष के बीच पार्टी की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार के एक दावे ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। काकोली घोष ने दावा किया है कि टीएमसी के करीब 20 सांसदों ने भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को समर्थन देने की इच्छा जताई है और इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी भेजा गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि 20 सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा गया है। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला सांसदों के बीच […]



