Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; 6 घायल, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुआ। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने भी राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। धुएं से भरा होटल, रेस्क्यू में आई मुश्किल आग के बाद होटल की ऊपरी मंजिलों में घना धुआं भर गया। इसके कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों के जरिए ऊपर पहुंचने में काफी […]



