कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहा, 8 मजदूरों की मौत; पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारतला इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबे में दबने से अब तक 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचीं तथा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी […]

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम भरभराकर गिरा, मची चीख-पुकार! कई मजदूर मलबे में दबे, 5 मौतों की आशंका

  ० तारातला में दोपहर को हुआ बड़ा हादसा, 10 लोगों को निकाला गया बाहर; युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन कोलकाता। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार से माहौल दहशत में बदल गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच […]

आरजी कर कांड में बड़ी कार्रवाई: बंगाल सरकार ने तीन IPS अधिकारियों को किया निलंबित

  कोलकाता । पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने बहुचर्चित आरजी कर कांड में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के निलंबन की घोषणा की। निलंबित अधिकारियों में कोलकाता पुलिस के तत्कालीन पुलिस आयुक्त Vineet Goyal, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। विभागीय जांच के आदेश मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आरजी कर मामले में जांच के दौरान गंभीर लापरवाही और प्रक्रिया संबंधी अनियमितताओं के आरोप सामने आए […]

Doctor Rape Case : महिला डॉक्टर के शरीर पर 26 गंभीर जख्म के निशान, हत्यारों का मुख्य उद्देश्य मारना

कोलकाता। कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गुरुवार को सीबीआई ने दावा किया कि दरिंदगी की शिकार प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के शरीर पर सामूहिक पिटाई जैसे 26 गंभीर जख्म के निशान थे। जांचकर्ताओं का दावा है कि किसी के लिए भी अकेले इस तरह से किसी शख्स को चोट पहुंचाना असंभव है। सीबीआई जांचकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लगता है कि हत्यारे या हत्यारों का मुख्य उद्देश्य महिला चिकित्सक को मारना था। उनका प्रारंभिक अनुमान है कि जांच में जानबूझकर धुंध पैदा करने के लिए दुष्कर्म की घटना को सामने लाया गया है।