अनाथ बच्चों के भविष्य को नई उड़ान, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार का रास्ता होगा आसान

  ० एक्सिस बैंक और सामाजिक संस्थाओं के साथ बनी रणनीति, बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की राज्यव्यापी तैयारी रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार अब ऐसे बच्चों को केवल संरक्षण ही नहीं, बल्कि कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य से मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने निवास कार्यालय में एक्सिस बैंक के भारत प्रमुख विजय और कैटलिस्ट फॉर […]

भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। नया समय निर्धारित निर्देशों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र अब प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं 23 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बच्चों की उपस्थिति का समय केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक तय किया गया है, ताकि वे तेज गर्मी और लू से सुरक्षित रह सकें। बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता मंत्री […]

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाले पर सियासत गरम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कांग्रेस पर हमला

  बिलासपुर। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी वितरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई साड़ियों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद अब इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस पूरे मामले पर विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बयान देते हुए कहा कि कई स्थानों से साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिली हैं, लेकिन यह कहना गलत होगा कि पूरी सप्लाई खराब है। साड़ियों को बदलने के दिए गए निर्देश मंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद साड़ी का उपयोग कर उसकी गुणवत्ता जांची है और उसे धोकर भी देखा गया है। साथ […]