कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में मलेरिया का कहर, 35 संक्रमित मिले; 20 मरीज अस्पताल में भर्ती
० 15 दिनों से बढ़ रहे हैं मामले, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया विशेष शिविर; 1,270 ग्रामीणों की जांच, बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि कवर्धा। कबीरधाम जिले के बैगा बहुल मुड़वाही गांव में मलेरिया का प्रकोप फैलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पिछले करीब 15 दिनों से गांव में लगातार मलेरिया के मरीज सामने आ रहे हैं। स्थिति गंभीर होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर व्यापक जांच अभियान चलाया, जिसमें 1,270 से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान 35 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई, जिनमें 20 मरीजों को झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। […]



