छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी की सांसदों संग बैठक, सत्ता-संगठन के तालमेल पर मंथन; लोकसभा क्षेत्रों का लिया फीडबैक
रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने पहले छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन पार्टी सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भूमिका, केंद्र व राज्य की योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में स्मृति ईरानी ने सांसदों से फीडबैक लिया और बेहतर समन्वय के लिए सुझाव भी दिए। संगठन और सरकार के कामकाज पर हुई चर्चा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक के बारे में बताया कि संगठन और सरकार का काम बेहतर तरीके से कैसे हो, इसे लेकर सांसदों से सुझाव लिए गए। स्मृति ईरानी ने भी प्रभावी कामकाज को […]



