Mohla-Manpur Tiger Terror: गांव के करीब बाघ ने पांच बकरियों का किया शिकार, महिलाओं ने भागकर बचाई जान
मोहला-मानपुर। मोहला-मानपुर जिले के औंधी तहसील क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्राम रेंगाटोला के पास खेत-खलिहानों के बीच बाघ ने दिनदहाड़े पांच पालतू बकरियों का शिकार कर लिया। जिस वक्त बाघ ने हमला किया, करीब छह महिलाएं बकरियों को चरा रही थीं। बाघ को सामने देखकर महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। अचानक बकरियों के झुंड में पहुंचा बाघ ग्रामीणों के मुताबिक, महिलाएं गांव से कुछ दूर मवेशियों को चराने गई थीं। इसी दौरान शाम के समय अचानक बाघ बकरियों के झुंड के बीच पहुंच गया। उसने पहले एक बकरी को […]



