Nagaon Bypoll: गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कांग्रेस ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप; कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव का मामला सामने आया। समागुरी के बरमा इलाके में चुनावी कार्यक्रम के लिए जा रहे काफिले में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा, AICC सचिव मनोज चौहान समेत कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी समर्थकों ने काफिले पर पत्थर फेंके। घटना में कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने और एक कांग्रेस नेता के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गोगोई ने शेयर किया वीडियो, BJP पर लगाया आरोप गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया […]



