Breaking : NEET विवाद के बाद NTA में बड़ी कार्रवाई, 47 अधिकारी बर्खास्त; परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक बदलाव

० पेपर लीक रोकने के लिए सख्त सुधारों की तैयारी, आउटसोर्सिंग से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक होगा पुनर्गठन   नई दिल्ली। NEET-2026 पेपर लीक विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। एजेंसी ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है, जबकि कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि NTA की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएंगे और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी के पंचायती राज मंत्रालय में तबादले के एक दिन बाद यह कार्रवाई […]

PM आवास के बाहर राहुल गांधी का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन, हिरासत से पहले सड़क पर लेटकर जताया विरोध

  ० छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस का मार्च, पुलिस ने राहुल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया; प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार पर साधा निशाना नई दिल्ली। छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन मंगलवार को उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब पुलिस कार्रवाई के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सड़क पर लेट गए और हिरासत का विरोध करने लगे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि “देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है।” बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं और सांसदों को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं ने राजाजी […]

BREAKING: NEET री-एग्जाम से पहले भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, 22 जून तक सेवाएं बंद

  नई दिल्ली। NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए देशभर में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर 22 जून 2026 तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने यह आदेश जारी किया है, जबकि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस फैसले का स्वागत किया है। एनटीए के अनुसार, यह कदम परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों, फर्जी लीक, अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है। एजेंसी का कहना है कि NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित होनी है और परीक्षा की पारदर्शिता तथा विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी […]

केंद्रीय बजट की तैयारी की तरह हो नीट परीक्षा की गोपनीय तैयारी

० परीक्षा सुधारों की पहल का स्वागत, NTA को और सशक्त बनाने की जरूरत — प्रशांत पांडेय ० 21 जून की परीक्षा हेतु गरीब विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग की मांग रायपुर। राज्य शिक्षा एवं साक्षरता फोरम के अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार पांडेय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा नीट परीक्षा प्रणाली में सुधार एवं बदलाव की पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल नीट की तैयारी एवं प्रश्नपत्र निर्माण प्रक्रिया केंद्रीय बजट की तैयारी की तरह पूर्ण गोपनीय, सुरक्षित एवं हाई सिक्योरिटी वातावरण में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्रीय बजट निर्माण से जुड़े अधिकारी एवं विशेषज्ञ कई दिनों तक […]

Big Breaking : री-नीट 21 जून को: पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने घोषित की नई परीक्षा तारीख, सुरक्षा रहेगी पहले से ज्यादा सख्त

दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बाद अब NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। National Testing Agency ने री-एग्जाम की नई तारीख जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा पहले की तरह ऑफलाइन मोड में ही कराई जाएगी। एनटीए के मुताबिक परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी। जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। पुराने आवेदन और डेटा को ही मान्य माना जाएगा। परीक्षा के लिए नई सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। छात्र इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई […]