Odisha Visit: CM विष्णुदेव साय ने पत्नी संग किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मांगी कामना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान लिंगराज से छत्तीसगढ़ के नागरिकों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। लिंगराज मंदिर की दिव्यता से अभिभूत हुए CM साय दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान लिंगराज की पावन भूमि पर आने और उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर का आध्यात्मिक वातावरण मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने भगवान लिंगराज से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। बोले- […]



