ऑपरेशन सिंदूर के 6 वीरों को राष्ट्र का सलाम: सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीद जवानों के नाम
नई दिल्ली। मई 2025 में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर उन छह भारतीय सैन्य कर्मियों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिन्होंने इस अभियान के दौरान देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इन सभी वीर जवानों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ‘रोल ऑफ ऑनर’ सूची में शामिल किए गए हैं।यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई शहादतों की पहली औपचारिक सार्वजनिक स्वीकृति मानी जा रही है। आतंकी ठिकानों पर चला था ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में […]



