री-नीट पेपर दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा, साइबर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा
अहमदाबाद। री-नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर छात्रों और अभिभावकों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो टेलीग्राम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए री-नीट पेपर लीक होने का दावा कर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे। पुलिस के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब जांच में पता चला कि कुछ लोग टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से री-नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र और गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय […]



