BREAKING: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम,आम जनता पर महंगाई की नई मार
दिल्ली। देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। सबसे चिंता की बात यह है कि केवल एक सप्ताह के भीतर ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की थी। उस फैसले के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 […]



