रायपुर में कल से Property Expo का आगाज, 250 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स होंगे प्रदर्शित; बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टांप ड्यूटी में 50% छूट
रायपुर। अगर आप अपना घर, प्लॉट, विला या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो राजधानी रायपुर में शुक्रवार से शुरू हो रहा क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 आपके लिए खास मौका हो सकता है। बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस एक्सपो में 50 बिल्डर्स के 250 से अधिक प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे। तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो का शुभारंभ शुक्रवार शाम 6 बजे होगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और रायपुर महापौर मीनल चौबे विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी। बुकिंग पर मिलेगी […]



