बिल्डर्स और जनप्रतिनिधि मिलकर लें संकल्प, तो रायपुर बनेगा देश के सबसे सुंदर और स्वच्छ शहरों में शामिल : राजेश मूणत
रायपुर। राजधानी के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार शाम क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का भव्य आगाज हुआ। तीन दिवसीय इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ के करीब 50 बिल्डर अपने 250 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ शामिल हुए हैं। 20 सितंबर तक चलने वाले इस प्रॉपर्टी फेयर में फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लॉट और कमर्शियल स्पेस समेत प्रॉपर्टी के अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। एक्सपो में प्रॉपर्टी खरीदने वाले ग्राहकों को रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी तक की छूट का लाभ मिल रहा है। पहले ही दिन अलग-अलग सेगमेंट में लोगों ने बड़ी संख्या में बुकिंग कराई। दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ एक्सपो की शुरुआत दीप प्रज्वलन के […]



