राघव चड्ढा को केंद्र से Z श्रेणी की सुरक्षा, दिल्ली-पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

दिल्ली। गृह मंत्रालय ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह निर्णय खुफिया ब्यूरो (आईबी) की खतरे की आशंका से जुड़ी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा को दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा दी जाएगी। पंजाब सरकार की सुरक्षा वापसी की चर्चा मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पंजाब सरकार द्वारा पहले दी गई Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। इसके पीछे संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों को पर्याप्त रूप से नहीं उठाने को कारण बताया जा रहा है। संसद में प्रदर्शन […]

पंजाब में दर्दनाक हादसा: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 9 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बैसाखी मेले से लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, लगभग 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित बैसाखी मेला से लौट रहे थे। देर रात हलका बस्सी पठाना के गांव हिम्मतपुरा (भटेड़ी) के पास अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। राहत और बचाव कार्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को […]

Arvind Kejriwal: पंजाब से राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल? संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी से बदले समीकरण, आप ने किया खंडन

  लुधियाना। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा का नाम घोषित किया। इसके साथ ही साफ हो गया है कि आप अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा के जरिए संसद में भेजना चाहती है। वहीं संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने तंज भरा ट्वीट किया। खैरा बोले-पंजाब के लिए काला दिन खैरा ने लिखा-अगर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से आप उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है तो मुझे यकीन है कि अरविंद केजरीवाल अपनी राज्यसभा सदस्यता ले लेंगे! यह स्पष्ट है कि केजरीवाल ने अरोड़ा को […]