भारी बारिश से MP-UP बॉर्डर पर बिगड़े हालात, मंदाकिनी उफान पर; चित्रकूट में बाढ़ का खतरा

  चित्रकूट। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर सड़क संपर्क बाधित हो गया है। चित्रकूट में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं, जहां मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रामघाट और आसपास के निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है। मंदाकिनी ने दिखाया रौद्र रूप, रामघाट में बढ़ी मुश्किलें चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण रामघाट क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के करीब 30 फीट तक उफान पर होने की जानकारी सामने आ रही है। पानी तेजी से निचले इलाकों में […]