Raipur Tiranga Yatra: हजारों बाइक के साथ निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, युवाओं और मातृशक्ति की होगी भागीदारी

  रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राजधानी रायपुर में राष्ट्रभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हजारों मोटरसाइकिलों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से शुरू होने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और शहरवासी शामिल होंगे। जनप्रतिनिधि दिखाएंगे हरी झंडी आयोजकों के अनुसार यात्रा को सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में युवा और […]

रायपुर पश्चिम में विकास को नई गति, शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में ₹20 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन

० विधायक राजेश मूणत बोले- हर वार्ड की जरूरत के मुताबिक होगा विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी सुविधाएं रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और विकास कार्य की शुरुआत हुई है। शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में सियान गुड़ी के समीप ₹20 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने किया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से स्वीकृत राशि से कराया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। हर वार्ड की […]

रायपुर पश्चिम के 36 सरकारी स्कूलों में लगे आधुनिक वॉटर कूलर, विधायक राजेश मूणत की पहल से हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

० करीब 25 लाख रुपये की लागत से पेयजल सुविधा सुदृढ़, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं पर भी विशेष फोकस रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत की पहल पर क्षेत्र के 36 शासकीय विद्यालयों में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक वॉटर कूलर स्थापित किए गए हैं। इस पहल से हजारों विद्यार्थियों को वर्षभर स्वच्छ और ठंडा पेयजल मिलेगा, वहीं स्कूलों में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।   रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों के […]

रायपुर पश्चिम में विकास को मिली रफ्तार, शहीद भगत सिंह वार्ड में ₹133.08 लाख के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

  रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक-21 में शुक्रवार को ₹133.08 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने इन कार्यों की शुरुआत करते हुए कहा कि जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास करना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र का कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा। टाटीबंध स्थित गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर, क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान टाटीबंध में निर्मित सामुदायिक भवन तथा […]

कौन बनेगा रायपुर नगर निगम का सभापति…इन नामों की चर्चा तेज, महिला को भी मिल सकती है जिम्मेदारी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा अब सभापति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी सभी 10 निगमों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है। हालांकि अभी तक सस्पेंस बना है कि रायपुर समेत सभी 10 निगमों में सभापति कौन होगा। इसी के साथ चर्चा तेज हो गई है कि सभापति कौन बनेगा। पार्टी किन नामों को प्राथमिकता दे सकती है और इसकी क्या वजह है. एमआईसी में कौन शामिल होगा. क्योंकि 70 वार्ड में से 60 पर भाजपा की जीत हुई है। इसके लिए जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही इस पूरी कवायत में महापौर मीनल चौबे […]