Ram Mandir CEO Interview: चोटी-जनेऊ से लेकर शराब और मांसाहार तक… उम्मीदवारों से पूछे गए आस्था से जुड़े सवाल
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति के लिए मंगलवार से इंटरव्यू शुरू हुए। लेकिन इस इंटरव्यू में सिर्फ प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता ही नहीं परखी गई, बल्कि उम्मीदवारों की धार्मिक आस्था और निजी जीवनशैली से जुड़े सवाल भी पूछे गए। उम्मीदवारों से पूछा गया कि वे चोटी रखते हैं या नहीं, जनेऊ पहनते हैं या नहीं, शाकाहारी हैं या मांसाहारी, शराब का सेवन करते हैं या नहीं और खुद को कट्टर हिंदू मानते हैं या केवल आस्था रखने वाला व्यक्ति। चोटी रखते हैं? जनेऊ पहनते हैं? मांसाहारी हैं या शाकाहारी? सूत्रों के अनुसार, करीब 40 से 50 मिनट चले इंटरव्यू में […]



