टीवी अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप; POCSO के तहत केस दर्ज
मुंबई। टेलीविजन अभिनेता रोहित चंदेल कानूनी विवादों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित तौर पर पीछा करने, उसे लगातार परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में अभिनेता को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्या है मामला? पुलिस के अनुसार, रोहित चंदेल कथित तौर पर अपने मोबाइल नंबर और अन्य नंबरों से नाबालिग लड़की को बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को अभिनेता ने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका, उसका पीछा किया, […]



