घर में गूंजी डबल किलकारी: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वां बेटों के पेरेंट्स , सोशल मीडिया में जाहिर की ख़ुशी
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जुड़वां बेटों के जन्म की खुशखबरी साझा की है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी। पोस्ट में कपल ने लिखा, “हमने खुशी मांगी थी, भगवान ने कहा – दोगुनी ले लो। हमें जुड़वां बेटों का आशीर्वाद मिला है।” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और उनकी जिंदगी अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत हो गई है। विवेक ने मजाकिया अंदाज में बच्चों को “मेरे करण-अर्जुन” बताया और फैंस से इस नए सफर के लिए […]



