रायपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट: भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों की हड़ताल, 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप

  रायपुर। राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाई ठेकेदार बुधवार सुबह से हड़ताल पर चले गए हैं। ठेकेदारों के काम बंद करने के बाद नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप हो गया है, जिससे शहर में गंदगी बढ़ने की आशंका गहरा गई है। चार महीने से अटका करोड़ों का भुगतान हड़ताल पर बैठे ठेकेदारों का कहना है कि नगर निगम की ओर से पिछले चार महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। उनके अनुसार, सभी वार्डों का मासिक भुगतान करीब 4 करोड़ रुपये होता है, लेकिन लगातार भुगतान अटकने […]