रायपुर में संपत्तिकर पर 6.25% छूट का आज आखिरी मौका, निगम ने एक दिन में वसूले 1.55 करोड़ रुपये

  ० 30 जून तक पूरा टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट, आयुक्त ने व्यावसायिक संपत्तियों के टैक्स सत्यापन के दिए निर्देश रायपुर। रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने वाले करदाताओं के लिए 6.25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया है। इस विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सोमवार को निर्धारित लक्ष्य से अधिक कर वसूली करते हुए 1,070 संपत्तियों से कुल 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपये का राजस्व संग्रह किया। इसके साथ ही आयुक्त ने सभी व्यावसायिक संपत्तियों […]

रायपुर में 90 हजार अवैध नल कनेक्शनों पर निगम की नजर, 20 हजार रुपए देकर करा सकेंगे नियमित

  रायपुर। रायपुर नगर निगम ने शहर में संचालित अवैध और बिना अनुमति वाले नल कनेक्शनों को वैध बनाने के लिए विशेष नियमितीकरण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के अवैध जल कनेक्शनों को निर्धारित शुल्क और जुर्माना जमा कर वैध कराया जा सकेगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में वर्तमान में लगभग 2.21 लाख वैध जल कनेक्शन हैं, जबकि कुल भवनों की संख्या करीब 3.50 लाख है। ऐसे में निगम को आशंका है कि शहर में लगभग 90 हजार अवैध नल कनेक्शन संचालित हो रहे हैं, जिससे निगम को जल राजस्व में भारी नुकसान हो रहा है। घरेलू कनेक्शन वैध कराने […]

रायपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट: भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों की हड़ताल, 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप

  रायपुर। राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाई ठेकेदार बुधवार सुबह से हड़ताल पर चले गए हैं। ठेकेदारों के काम बंद करने के बाद नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप हो गया है, जिससे शहर में गंदगी बढ़ने की आशंका गहरा गई है। चार महीने से अटका करोड़ों का भुगतान हड़ताल पर बैठे ठेकेदारों का कहना है कि नगर निगम की ओर से पिछले चार महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। उनके अनुसार, सभी वार्डों का मासिक भुगतान करीब 4 करोड़ रुपये होता है, लेकिन लगातार भुगतान अटकने […]

रायपुर में बढ़ते जल संकट पर MIC की बड़ी बैठक, पुरानी निगम बिल्डिंग के पुनर्विकास को मिली रफ्तार

  रायपुर। रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास, पेयजल संकट, निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े 18 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा कर बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद महापौर मीनल चौबे ने बताया कि जर्जर हो चुकी पुरानी नगर निगम बिल्डिंग के पुनर्विकास की दिशा में अब गंभीरता से काम शुरू किया जाएगा। PPP मॉडल पर बनेगी नई निगम बिल्डिंग महापौर ने बताया कि पुरानी निगम भवन की हालत काफी खराब हो चुकी है। इसलिए अब उस जगह का बेहतर उपयोग करते हुए कमर्शियल और आधुनिक मॉडल पर विकास की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना को PPP मॉडल […]