सक्ती में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 6 साल की जुड़वा बहनों की मौत

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो मासूम जुड़वा बहनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार थाना क्षेत्र के लवसरा गांव में रहने वाली 6 वर्षीय दीप्ति गोंड और दिव्या गोंड बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बहनें तालाब के किनारे पहुंच गईं और अचानक फिसलकर गहरे पानी में चली गईं। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण समय पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने तालाब में […]