आज से देशभर में शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, संतुलित उर्वरक उपयोग पर रहेगा विशेष फोकस
नई दिल्ली। किसानों को जागरूक करने और कृषि उत्पादन को अधिक टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार 1 जून से 30 जून तक देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” चलाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने इस अभियान को केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि खेत, किसान और गांव को जोड़ने वाला व्यापक जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित एवं विवेकपूर्ण उर्वरक उपयोग, मौसम आधारित समय पर सलाह और कृषि लागत कम करने के उपायों से जोड़ना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि […]



