जंतर-मंतर से अचानक हटाए गए सोनम वांगचुक, अस्पताल ले जाने पर भड़का विरोध; दिल्ली में सियासी पारा हाई
० 20 दिनों की भूख हड़ताल के बीच पुलिस की कार्रवाई, जंतर-मंतर खाली कराने की कोशिश; विपक्ष और प्रदर्शनकारियों ने सरकार को घेरा नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने मेडिकल निगरानी के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया। इस कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर पर हंगामा मच गया। भारी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी, जबकि पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। पुलिस ने जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली करने की अपील की। […]



