धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, ‘थैंक यू कुच्चू पुच्चू’ के नारों से गूंजा आंदोलन स्थल

  ० ढोल-नगाड़ों पर झूमे छात्र, सोशल मीडिया पर भी छाए मीम्स और हैशटैग, जेएनयू शिक्षक संघ ने बताया लोकतंत्र की जीत नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा होते ही जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन जश्न में बदल गया। कई दिनों से धरने पर बैठे छात्र और युवा खुशी से झूम उठे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य हुआ, प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और पूरे परिसर में भारत माता की जय के नारों के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला। ‘थैंक यू कुच्चू पुच्चू’ बना सबसे चर्चित नारा जश्न के दौरान सबसे अधिक चर्चा ‘थैंक यू कुच्चू पुच्चू’ नारे की […]

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान, बोले- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई

  ० जंतर-मंतर से सरकार के सामने रखीं दो नई मांगें, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवा संगठनों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन की पहली सफलता है, लेकिन संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार के सामने दो नई मांगें रखते हुए आंदोलन जारी रखने के संकेत दिए। अभिजीत दीपके ने मंच से कहा, “छात्र एकता जिंदाबाद… हम जीत गए। लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं […]

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र और छात्रों की जीत

० 20 दिन के अनशन का किया जिक्र, कहा- अब जवाबदेही से शिक्षा सुधार की ओर बढ़ने का समय नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र और छात्रों के आंदोलन की जीत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बदलाव सड़कों पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संघर्ष की ताकत का परिणाम है। सोनम वांगचुक ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह लोकतंत्र की जीत है, सीधा लोकतंत्र… जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। सीजेपी और देश की ‘जेन जी’ को बधाई तथा उन सभी नागरिकों का धन्यवाद, […]

नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, छात्रों की तीन मांगों को बताया ‘नॉन-नेगोशिएबल’

  ० शिक्षा मंत्री को हटाने, लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई और पीएम से माफी की मांग; बोले- छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। छात्रों से मुलाकात के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देशभर के छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं, जिन पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। राहुल गांधी ने छात्रों की तीन […]

गड्ढों से गंदगी तक… ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अनोखा अभियान, सोशल मीडिया के जरिए उठाए जा रहे जनसरोकार

  नई दिल्ली। देशभर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को नए अंदाज में उठाने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने #LifeOfACockroach नाम से विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल के जरिए लोगों से अपने क्षेत्र की बदहाल सड़कें, कूड़े के ढेर, खराब स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी समस्याओं की तस्वीरें व वीडियो साझा करने की अपील की जा रही है। पार्टी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक एआई वीडियो में नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने आसपास मौजूद समस्याओं को रिकॉर्ड कर अभियान से जुड़ें। अभियान का उद्देश्य स्थानीय मुद्दों को सार्वजनिक मंच तक पहुंचाकर प्रशासन और संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित करना […]

बड़ी चर्चा: “कॉकरोच जनता पार्टी” वायरल, सीजेआई टिप्पणी से शुरू हुआ सोशल मीडिया ट्रेंड

  दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की हालिया टिप्पणी के बाद शुरू हुआ एक सोशल मीडिया ट्रेंड अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। एक सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणी में बेरोजगार युवाओं को लेकर दिए गए संदर्भ के बाद विवाद और बहस तेज हो गई। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा फर्जी डिग्री धारकों की ओर था और युवाओं के प्रति उनकी कोई नकारात्मक भावना नहीं थी। इसी घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” नाम से एक व्यंग्यात्मक (satirical) ऑनलाइन आंदोलन तेजी से वायरल हो गया है। यह ट्रेंड इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर काफी लोकप्रिय हुआ […]