चुनाव आयोग की सख्ती: सोशल मीडिया पर भ्रामक और AI-जनित सामग्री के खिलाफ 3 घंटे में कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जिम्मेदार उपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, आईटी नियम 2021 और आदर्श आचार संहिता का पालन सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और संबंधित हितधारकों के लिए अनिवार्य होगा। आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी भ्रामक, अवैध या एआई-जनित (AI-generated) सामग्री की शिकायत मिलने पर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तीन घंटे के भीतर कार्रवाई करनी होगी। साथ ही, चुनाव प्रचार में उपयोग होने वाली किसी भी सिंथेटिक या एआई-आधारित सामग्री को स्पष्ट रूप से “एआई-जनित”, “डिजिटल रूप से संवर्धित” या “सिंथेटिक सामग्री” […]