बस्तर से कांग्रेस का संगठन मजबूत करने की कवायद, जगदलपुर में ब्लॉक अध्यक्षों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

  जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बस्तर संभाग से ब्लॉक अध्यक्षों के संभागीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की। जगदलपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ मास्टर ट्रेनर्स भी शामिल हुए। शिविर के दौरान संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर चर्चा की गई। संगठन को नई दिशा देने पर मंथन कार्यक्रम […]