ICC Rankings: शुभमन गिल फिर बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की 230 स्थान की ऐतिहासिक छलांग
० वनडे रैंकिंग में गिल ने दोबारा हासिल किया शीर्ष स्थान, टी20 में वैभव, ईशान किशन और तिलक वर्मा ने बढ़ाया भारत का दबदबा नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज अपने नाम कर लिया है। वहीं, महज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 230 स्थान की जबरदस्त छलांग लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आईसीसी की नई रैंकिंग में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ते हुए वनडे बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। […]



