वेदांता पावर प्लांट मामला हाईकोर्ट पहुंचा: भू-विस्थापितों ने अनिल अग्रवाल समेत 4 पक्षों पर दायर की अवमानना याचिका
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट से जुड़े भू-विस्थापितों ने पुनर्वास लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बड़ा कानूनी कदम उठाया है। हाईकोर्ट के आदेश के कथित पालन न होने पर प्रभावित परिवारों ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायालय की अवमानना याचिका दायर की है। याचिका में अनिल अग्रवाल समेत चार पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना नीति के तहत पात्र भू-विस्थापित परिवारों को न तो नियमानुसार भत्ता दिया गया और न ही अन्य निर्धारित लाभ उपलब्ध कराए गए। इन अधिकारियों को बनाया गया पक्षकार अवमानना याचिका में वेदांता समूह के चेयरमैन […]



