महादेव ऐप केस में विकास गर्ग पर ईडी का शिकंजा, 24 जुलाई तक रिमांड; भाजपा ने किया निष्कासित

  ० ईडी का दावा- बेटिंग ऐप से हर महीने होती थी 450 करोड़ रुपये की अवैध कमाई; अब तक 4,000 करोड़ की संपत्तियां कुर्क रायपुर/नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में कारोबारी विकास गर्ग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, कार्रवाई के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी विकास गर्ग को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। ईडी के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के जरिए हर महीने करीब 450 करोड़ रुपये की कथित अवैध कमाई की जाती थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस धन को हवाला नेटवर्क […]

महादेव बेटिंग ऐप केस में विकास गर्ग 10 दिन की ईडी रिमांड पर, कोर्ट ने पूछताछ की दी अनुमति

  रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को विशेष PMLA कोर्ट ने 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अदालत के आदेश के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब 24 जुलाई तक विकास गर्ग से मामले के विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ करेगा। ईडी ने विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाने के बाद एजेंसी ने विशेष पीएमएलए कोर्ट में 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 10 दिन की रिमांड मंजूर की। मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश की होगी जांच ईडी के अनुसार, महादेव […]