महादेव ऐप केस में विकास गर्ग पर ईडी का शिकंजा, 24 जुलाई तक रिमांड; भाजपा ने किया निष्कासित

  ० ईडी का दावा- बेटिंग ऐप से हर महीने होती थी 450 करोड़ रुपये की अवैध कमाई; अब तक 4,000 करोड़ की संपत्तियां कुर्क रायपुर/नई दिल्ली। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में कारोबारी विकास गर्ग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, कार्रवाई के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी विकास गर्ग को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। ईडी के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के जरिए हर महीने करीब 450 करोड़ रुपये की कथित अवैध कमाई की जाती थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस धन को हवाला नेटवर्क […]

महादेव बेटिंग ऐप केस में विकास गर्ग 10 दिन की ईडी रिमांड पर, कोर्ट ने पूछताछ की दी अनुमति

  रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को विशेष PMLA कोर्ट ने 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अदालत के आदेश के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब 24 जुलाई तक विकास गर्ग से मामले के विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ करेगा। ईडी ने विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाने के बाद एजेंसी ने विशेष पीएमएलए कोर्ट में 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 10 दिन की रिमांड मंजूर की। मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश की होगी जांच ईडी के अनुसार, महादेव […]

महादेव बेटिंग ऐप पर ED का सबसे बड़ा शिकंजा, 940 करोड़ की संपत्तियां जब्त

  ० विकास गर्ग और परिवार की कंपनियों पर कार्रवाई, अब तक 3,800 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास गर्ग और उनके परिवार से जुड़ी संस्थाओं की करीब 940.77 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त कर ली हैं। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक जब्त की गई कुल संपत्तियों का मूल्य करीब 3,800 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 940 करोड़ की संपत्तियां अटैच ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए विकास गर्ग और उनके परिवार के स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली […]

Big Breaking : महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से एंट्री का आरोप; भारत लाने की तैयारी तेज

  रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में उसे रॉयल ओमान पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की प्रक्रिया तेज कर दी है। फिलहाल उसे मस्कट के हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। फर्जी पासपोर्ट से ओमान पहुंचने का आरोप मीडिया रिपोर्ट्स के […]