500 रुपये के विवाद में हैवानियत! किशोर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, रील बनाने के लिए वारदात का वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप
कोलकाता में दिल दहला देने वाली घटना, आंखों पर पट्टी बांधकर किशोर को जलाया; दो नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कोलकाता। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून किस हद तक खतरनाक हो सकता है, इसका एक सनसनीखेज मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सामने आया है। यहां तीन आरोपियों ने कथित तौर पर एक किशोर की आंखों पर पट्टी बांधकर उसके शरीर पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। आरोप है कि पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया रील बनाने के लिए रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, पीड़ित के परिवार ने हमले के पीछे 500 रुपये के पुराने विवाद को वजह बताया है। पुलिस ने मामले में दो […]



