बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी संग्राम तेज: ममता का धरना, भाजपा पर मतगणना में धांधली के आरोप
० हार के बाद TMC का हल्लाबोल, भाजपा बोली- विरोध प्रदर्शन से नहीं पड़ेगा कोई असर कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। 15 वर्षों तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव परिणामों के बाद टीएमसी लगातार मतगणना में धांधली के आरोप लगा रही है, जबकि भाजपा इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। रानी रासमणि एवेन्यू पहुंचीं ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की […]



