Close

हरियाणा :महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में खेल मंत्री संदीप सिंह कोचर पर FIR

चंडीगढ़।हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला कोच की शिकायत के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस के पीआरओ ने कहा की अभी जांच चल रही है।

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। मंत्री पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने वाली जूनियर एथलेटिक्स कोच शिक्षा डागर ने चंडीगढ़ के एसएसपी को मंत्री के खिलाफ शिकायत दी है। दूसरी तरफ, खेल विभाग की महिला उपनिदेशक कविता खेल मंत्री के बचाव में उतर आई हैं। कविता ने खेल निदेशालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर मंत्री को क्लीन चिट देते हुए जूनियर एथलेटिक्स कोच को ही संदेह के दायरे में खड़ा कर दिया है।

महिला कोच ने चंडीगढ़ एसएसपी को दी लिखित शिकायत में अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग है। महिला कोच ने अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ के मामले में इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात कर चुकी हैं।

scroll to top