Close

चन्द्र कुमार पटेल ने कार्यवाहक नगरपालिका अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

सौरभ सतपथी

सरायपाली। स्थानीय नगरपालिका परिषद सरायपाली में 4 वर्ष के बाद पुन: नवनियुक्त कार्यवाहक नगरपालिका अध्याक्ष चन्द्रकुमार पटेल ने पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व कांग्रेस पार्षद अमृत पटेल अध्यक्ष पद पर आसीन थे, जिन्हें उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पद से त्यागपत्र देना पड़ा। इसके पश्चात नगरीय प्रशासन विभाग छ.ग. शासन के द्वारा वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद चन्द्रकुमार पटेल को कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक शर्मा एवं सभी पार्षदगणों सहित अधिकारी कर्मचारियों के उपस्थिति में श्री पटेल ने कार्यवाहक अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान श्री पटेल ने कहा कि उन्हें 4 वर्ष के बाद पुनः अध्यक्ष का पद मिला है। आज से जंगलराज समाप्त हुआ है और जनता की सरकार स्थापित हुई है। आगामी चुनाव के पूर्व बचे हुए 8 महीने में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जनता के हित के लिए ही काम करने तथा जो विकास कार्य रुके हुए है, उसे पूर्ण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा शहर की मूलभूत व्यवस्था बिजली, पानी, सफाई, नगर के सौदर्याकरण कार्य को भी दुरुस्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों को आवश्यक उपलब्ध कराने में कोई असर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर विकास में महत्वपूर्ण अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। शहर के विकास और रोजगारोन्मुखी योजनाएं बनाकर उनका क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान हेतु 24 घण्टे उपलब्ध रहने की बात कही। पदभार ग्रहण के दौरान प्रमुख रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा उपाध्यक्ष सुशीला पटेल, पार्षदगण स्वर्ग सिंह सलूजा, गुंजन अग्रवाल, सीता सतपथी, राखी चौहान, दुगाँ बारी, मोनालिसा सिंह, हितेश यादव, हेमवती यादव, लक्ष्मी चन्द्रा, हेमंत प्रधान सहित भूपेश सलूजा, विकास सिंह, ह. राजू सलूजा, मनोहर सराफ, जयप्रकाश यादव, मनोज दास,आदि भाजपाजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

scroll to top