Close

अब क्या होगा कांग्रेस से जुड़े छत्तीसगढ़ के डाक्टरों का

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में कुछ प्रतिष्ठित डाक्टर भी कांग्रेसी हो गए थे। कांग्रेस ने सितंबर 2022 में कुछ प्रतिष्ठित डाक्टरों को अपने चिकित्सा प्रकोष्ठ का विशेष आमंत्रित सदस्य बना लिया था। अब राज्य में भाजपा की सरकार आ गई है, ऐसे में ये डाक्टर बड़े चर्चा में हैं। कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े कई डाक्टर बड़े हॉस्पिटल के मालिक भी हैं। इस कारण अब इनके नए रुख का लोगों को इंतजार है।

कांग्रेस ने डॉ महेश सिन्हा,डॉ ललित शाह,डॉ महेश देवांगन,डॉ चंद्रिका साहू,डॉ मानिक चटर्जी, डॉ परिवेश मिश्रा,डॉ संदीप दवे, डॉ देवेंद्र नायक,डॉ सुनील खेमका,डॉ राजेंद्र अग्रवाल,डॉ अजय तिर्की, डॉ विवेक केशरवानी और डॉ सुरेश चंद्र मिश्रा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया था। खबर है कि कुछ दिनों बाद डॉ विवेक केशरवानी ने विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाकी डाक्टर चलते रहे। चिकित्सा प्रकोष्ठ के आमंत्रित सदस्यों में तब के कुछ मंत्री और विधायक भी थे।

scroll to top