Close

कैबिनेट बैठक के बाद आज रात दिल्ली रवाना होंगे CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज शाम 5:00 बजे कैबिनेट की बैठक होगी इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे।

बता दें कि, आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नवा रायपुर से ही एयरपोर्ट जाएंगे। रात 8 बजे की नियमित विमान से वे दिल्ली की उड़ान भरेगें। रात 10 बजे दिल्ली पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे। खबर है कि मुख्यमंत्री अगले दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं और कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

scroll to top