Close

बड़ी खबर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहले कांग्रेस को लगा झटका,मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली। भारत जोड़ा न्याय यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी का बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया ‘X’ पर इस बात का जानकारी साझा की है।

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा, ”मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है। मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।” उन्होंने लिखा, “पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।”

पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था।

 

scroll to top