Close

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से मिली जीत: विधायक जनक

0 आभार रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया विधायक का भव्य स्वागत 

गरियाबंद। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद गरियाबंद नगर आगमन पर बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव का कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में गाजे–बाजे, आतिशबाजी और फूल–मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें धान से भी तौला गया। विधायक ध्रुव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा चौक से पैदल कांग्रेस भवन पहुंचे, इस दौरान उन्होंने आम जनता का अभिवादन किया। वहीं स्वागत के दौरान विधायक ध्रुव स्कूली छात्राओं से भी मुलाकात कर उनकी पढ़ाई को लेकर चर्चा की, जिससे कि विधायक से मिलकर छात्राएं काफी उत्साहित दिखीं।

बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने अपनी जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की मेहनत और क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद को श्रेय देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा आभार रैली का आयोजन किया था। एक–एक कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि बिंद्रानवागढ़ में 15 वर्षों से काबिज भाजपा को शिकस्त देते हुए कांग्रेस को जिताया है। विधायक ध्रुव ने कहा कि संघर्ष के समय जितने भी कार्यकर्ताओं ने साथ दिया, उनका मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जुट जाए। कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में रणनीति तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर युगल पाण्डेय, अमित मिरी, केशू सिन्हा, अमृत पटेल, कृष्ण कुमार शर्मा, महेंद्र राजपूत, रमेश मेश्राम, सेवा गुप्ता, वीरू यादव, श्रद्धा राजपूत, नंदिनी त्रिपाठी, सविता गिरी, मजरी गुप्ता, प्रतिभा पटेल, ज्योति सहानी, मंजू ध्रुव, भानु सिन्हा, शत्रुघ्न ध्रुव, डीलेश्वर देवांगन, सूरज यादव, मोहन ध्रुव, प्रेम सोनवानी, वीरेंद्र ठाकुर, प्रेम नेताम, चित्रसेन साहू, वालेश मरकाम, आत्मा राम, प्रदीप यादव, कुशल देवांगन, द्वारिका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

scroll to top